Advertisement Carousel

कवर्धा जिला पंचायत सीईओ के गनमैन ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

0
140

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गुरुवार को 2 बड़ी घटना हुई. बोड़ला में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने खुदकुशी कर ली. ABEO रवि सिंह क्षत्रिय ने जहर खाकर अपने जान दे दी. रवि की हालत देख परिजन हैरान रह गए. फौरन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. हालत बिगड़ता देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. रवि विकास खंड शिक्षा कार्यालय बोड़ला में पदस्थ थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दूसरे मामले में एक गनमैन ने खुदकुशी कर ली. दरअसल, जिला पंचायत सीईओ के गनमैन गोली मारकर खुदकुशी कर ली. मृत जवान का नाम कृष्ण कुमार साहू है. जवान ने गार्ड रूम में ही खुदकुशी कर ली. एक साल से वह सुरक्षा में तैनात था. फॉरेनसिक टीम मामले की जांच कर रही है. कोतवाली थाने के सिंचाई कॉलोनी की यह घटना है.

मौके से मिला सुसाइड नोट

जांच कर रही पुलिस को मौक से मृत गनमेन का सुसाइड नोट भी मिला है. नोट में लिखा है कि जवान निजी कारणों से काफी परेशान था. इतना ही नहीं घर वालों से उसने माफी भी मांगी है. जवान ने दो गोली फायर किए. गार्ड रूम के दरवाजे में गोलियों के निशान मिले है. एक गोली सिर को पार करते बाहर निकली है. एडिशनल एसपी विकास कुमार ने यह जानकारी दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.