बस्तर। बस्तर में साइबर क्राइम का एक नया मामला सामने आया है। जिले में एक ही दिन में सैकड़ों लोगों के व्हाट्सएप पर अननोन नंबर से मैसेज आया है, जिसमें लिखा है कि ‘तुम्हारी फैमली का सेक्स वीडियो वायरल हो जाएगा, वीडियो देखो और पैसे भेजो’। इस मैसेज के बाद कई लोगों ने APK फाइल डाउनलोड की और उनका फोन हैक हो गया। दरअसल, व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बना हुआ है। इस ग्रुप में 300 से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप के सारे सदस्यों के पास एक दिन पहले एक साथ एक ही नंबर से मैसेज आया। जिसमें वीडियो के बारे में लिखा हुआ था। जब लोगों ने इस बारे में एक-दूसरे से बातचीत की, तो पता चला कि ये मैसेज बहुत से लोगों के पास गया है। इस मामले की मौखिक शिकायत पुलिस से भी की गई है। दंतेवाड़ा और जगदलपुर के कुछ युवकों ने बताया कि वे फोन पर कोई भी ऐप खोल रहे हैं, तो फोन हैंग हो रहा है। फोन काफी धीरे चल रहा है। अब डर है कि कहीं फोन हैक तो नहीं हो गया। अगर ऐसा हुआ, तो पर्सनल डाटा लीक हो जाएगा।
Latest article
खबरों की खोती हुई विश्वसनीयता पर निरंतर पहल के चिंतन समारोह ने पत्रकारिता को...
विश्वसनीय पत्रकारिता, सामाजिक समावेशिता और वैचारिक गरिमा का संगम रहा ‘निरंतर पहल’ का स्थापना दिवस समारोह
हस्ताक्षर न्यूज.
रविवार 11 अक्टूबर को रायपुर के वृंदावन हॉल...
त्योहार को देखते हुए upi चार्ज 15 अक्टूबर से नहीं होगा लागू…… दिवाली के...
हस्ताक्षर न्यूज. यूपीआई(UPI)पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने का फैसला फिलहाल दिवाली के बाद तक के लिए टाल दिया गया है।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन...
दिल्ली का VIP इलाका पूरी तरह से फोर्स के कब्जे में…..45 से अधिक मेट्रो...
हस्ताक्षर न्यूज.
नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस ने आज शनिवार को पूरे शहर की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक...






























