Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

हार पर फूटा गुस्सा, कांग्रेस की पहली बैठक खत्म, पीसीसी चीफ ने कहा – शिकायतों पर कार्रवाई जारी

0
141

रायपुर ; छत्तीसगढ़ में तख्ता पलटने होने के बाद से कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार बैठक कर कमियों और हार के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस पार्टी की पहली बैठक का आयोजन रायपुर के राजीव भवन में किया गया था, जो की खत्म हो चुकी है। इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। इस बैठक को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज में कहा कि हार के कारणों की लगातार समीक्षा की जा रही है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

शिकायतों पर चुनाव के दौरान कार्रवाई

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि बैठक में कई विषयों पर सुझाव सामने आए है, साथ ही कुछ शिकायतें भी मिली है। कुछ शिकायतों पर चुनाव के दौरान कार्रवाई हुई। बाकी मामलों में भी कांग्रेस विचार कर रही है। इसके साथ ही भीतरघात की शिकायतों को लेकर पीसीसी चीफ बोले की कुछ शिकायतें मिली हैं, आगे और चर्चा की जा रही है। हमारे प्रभारी जिलों और विधानसभाओं में बैठक लेंगे। साथ ही हार के कारणों पता लगाने को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। ताकि लोकसभा चुनाव में गलतियों को दोहराया न जाए।