Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

‘लड़की हूं, लड़ रही हूं’: राधिका ने भूपेश पर दागे सवाल, कहा- नहीं खत्म हो रहा ‘कका’ का मोह

0
100

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता के साथ राधिका खेड़ा विवाद मामले में आज गुरुवार को खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन पर सवाल उठाये हैं। खेड़ा ने ट्वीट कर लिखा कि ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह, एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है, लेकिन लड़की हूं,लड़ रही हूं, “मर्यादा पुरुषोत्तम” प्रभु श्रीराम जी के ननिहाल में दीदी का स्वागत है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जांजगीर चांपा जिले में सभा हुई। सभा के बाद मीडिया से बयान देने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में राधिका खेड़ा प्रदेश के स्थानीय नेता और प्रवक्ताओं के साथ थीं।

प्रदेश कांग्रेस संचार के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और राधिका खेड़ा के बीच कुछ बातों को लेकर तीखी बहस हुई। इतना ही नहीं बात तू-तू, मैं-मैं तक आ गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने से राधिका खेड़ा राजीव भवन से रोते हुए बाहर निकल गईं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर अपनी व्यथा सुनाई। पार्टी से इस्तीफा देने तक की बात कह डाली।

रोते-बिलखते वीडियो आया सामने
इस मामले में राधिका खेड़ा ने पीसीसी चीफ दीपक बैज और राष्ट्रीय नेताओं से शिकायत की है। वहीं स्थानीय नेताओं और प्रवक्ताओं ने भी इसकी शिकायत की है। वहीं राधिका खेड़ा का रोते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो रोते हुए फोन पर बात करती दिख रही हैं।