Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

सड़क किनारे खड़ी ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर को अज्ञात ट्रक ने कुचला, दोनों की हुई मौत

0
175

सड़क किनारे बिगड़ी खड़ी ट्रक के चालक एवं परिचालक को अज्ञात ट्रक ने बुरी तरह रौंद दिया है जिससे दोनों व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है घटना की सूचना मिलने के बाद सांकरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है घटना आज प्रात करीब 5:00 से 6:00 बजे के आसपास की बताई गई है बताया जा रहा है कि सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम भगत देवरी के पास नेशनल हाईवे 53 में ट्रक क्रमांक सीजी 04 एल जेड 5487 के पंचर हो जाने पर ट्रक को सड़क किनारे खड़े कर पंचर बनाने हेतु टायर निकाल रहे थे.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

इसी दौरान किसी अज्ञात ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में लेते हुए बुरी तरह रौंद दिया जिससे दोनों व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए और दोनों घटना स्थल से 20 फिट दूर फेंका गए जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद साकरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही में जुड़ गई है तथा घटना की जानकारी मिलने के बाद छूईपाली टोल एंबुलेंस की टीम भी मौके पर पहुंच कर दोनों के शव को उठाकर चीर घर पहुंचा दिया है दोनों मृतक कहां के रहने वाले थे और कहां से कहां जा रहे थे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है किंतु ट्रक के नंबर के आधार पर ट्रक मालिक का पता लगाने तथा मृतकों के बारे में जानकारी जुटाने में साकरा पुलिस की टीम लगी हुई है.सांकरा थाना प्रभारी विनोद नेताम ने घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाने की बात कहते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई .