Advertisement Carousel

रायपुर के रिजॉर्ट में पहुंची शराब हुआ बवाल: CM बघेल डॉ रमन से मुंबईया स्टाइल में बोले- खोखा चल रहा था तब चुप क्यों थे

0
293

रायपुर । नवा रायपुर के 5 स्टार रिजॉर्ट मेेफेयर में झारखंड के 32 विधायक हैं। उनके आने से कुछ घंटे पहले आबकारी विभाग की गाड़ी में भरकर महंगे ब्रांड की शराब भीतर पहुंचाई गई। भाजपा ने कई तरह के आरोप शराब की डिलवरी की वजह से कांग्रेस पर लगाए। डॉ रमन सिंह ने भी इसे नैतिकता के खिलाफ बताया।

Narendra Modi

इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाब दिया। बुधवार को उन्होंने कहा- जब भाजपा दूसरे दलों के विधायकों को उठाकर ले जा रही थी तो रमन सिंह चुप क्यों थे? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, डॉ. रमन सिंह को यह देखना चाहिए कि कर्नाटक के विधायक, महाराष्ट्र के विधायक, राजस्थान के विधायक ,मध्यप्रदेश के विधायक, दूसरी पार्टी के विधायक जब उठा उठाकर ले गए तब उनकी बोलती बंद क्यों थी? वो चुप क्यों थे? उस समय बोलना था! ये तो हमारी पार्टी के लोग हैं। हमारे गठबंधन के लोग हैं। इसमें उनको तकलीफ क्यों हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, उनको (डॉ. रमन सिंह को) तकलीफ हो रही है क्योंकि अगर खुला छोड़ देते तो वो वहां खरीद फरोख्त करते। मुख्यमंत्री ने कहा, अन्य राज्यों में जब खरीद फरोख्त हो रही थी डॉ. रमन सिंह चुप क्यों थे? जिस प्रकार से महाराष्ट्र में बात चल रही है पचास खोखा,झारखंड में बात चल रही है बीस-बीस खोखा रमन सिंह जी उसका जवाब दें। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा हार्स ट्रेडिंग कर रही है। उसकी वजह से झारखंड के विधायकों को छत्तीसगढ़ लाया गया है।

ये कहा था रमन ने
डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। उन्होंने लिखा, भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए! छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ियों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं। असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायको का डेरा। इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी आपको कभी माफ नहीं करेगी।