Advertisement Carousel

वोटिंग के बीच आ रहे नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी, 7 नवंबर को ही दोनों की सभाएं

0
141

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के  वरिष्ठ नेता लगातार प्रदेश के दौरे पर हैं। अब खबर है कि 7 नवंबर को  कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी धमतरी और बालोद जिले के दौरे पर रहेंगी। तो दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी सूरजपुर में सभा ले सकते हैं।

Narendra Modi

प्रियंका गांधी बालोद में कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सिन्हा और गुंडरदेही से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। वे बालोद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका धमतरी जिले के कुरूद में कांग्रेस प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर के समर्थन में आम सभा लेंगी। प्रियंका दोपहर लगभग 12 बजे रायपुर पहुंचेंगी और सीधे बालोद के लिए रवाना हो जाएंगी।

नरेंद्र मोदी आगामी सात नवंबर को सूरजपुर जिला के दतिमा मोड़ के जंबूरी मैदान में होने सभा करेंगे। यहां भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। भाजपा के वादों और घोषणाओं दोहराते हुए माहौल बनाएंगे।