Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

वोटिंग के बीच बस्तर में हुआ धमाका एक जवान घायल, गांव-गांव से निकल रहे वोटर

0
171

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए सभी सीटों पर वो​टिंग जारी है। 10 सीटों पर सुबह 7 से 3 और बाकी की 10 पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। अब तक आम जन के साथ ही मंत्री कवासी लखमा और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह व भाजपा-कांग्रेस के कई प्रत्याशी मताधिकार कर इस्तेमाल कर चुके हैं।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

इससे पहले सुकमा के टोडामर्का में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया था। इसकी चपेट में आकर CRPF कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। जवान को कैंप में लाया गया, जहां पर उसका इलाज जारी है। जवान की ड्यूटी मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगाई गई थी। फिलहाल हालात ठीक बताए जा रहे हैं।

सुकमा में नक्सलियों के किए आईईडी ब्लास्ट की चपेट आकर घायल हुए जवान का कैंप में उपचार करते साथी जवान।
सुकमा में नक्सलियों के किए आईईडी ब्लास्ट की चपेट आकर घायल हुए जवान का कैंप में उपचार करते साथी जवान।

जिन 20 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 19 सीटें कांग्रेस के कब्जे में हैं। केवल एक राजनांदगांव सीट भाजपा के पास है। 2018 के चुनाव में दंतेवाड़ा सीट भाजपा के पास थी, लेकिन नक्सली हमले में विधायक की मौत के बाद हुए उप चुनाव में ये सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। ऐसे ही खैरागढ़ सीट जेसीसीजे के पास थी, लेकिन उप चुनाव में इस पर भी कांग्रेस का कब्जा हो गया। कवर्धा और मोहला-मानपुर सीट पर भी अभी कांग्रेस विधायक हैं।

इन सीटों पर सुबह 7 से 3 बजे तक वोटिंग इन सीटों पर सुबह 8 से 5 बजे तक वोटिंग
मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट
नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दूबे की 3 दिन पहले नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। उनकी बेटी और पिता परिवार सहित वोट डालने के लिए पहुंचे।
नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दूबे की 3 दिन पहले नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। उनकी बेटी और पिता परिवार सहित वोट डालने के लिए पहुंचे।

इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।