Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

Robot के आत्महत्या का दुनिया में पहला मामला, काम का इतना था प्रेशर की सीढ़ियों से कूदकर दे दी ‘जान’

0
217

इंसानों के आत्महत्या की बात तो आम हो गई है लेकिन अब रोबोट भी आत्महत्या करने लगे हैं। यह अपने आप में दुनिया का पहला मामला है जब किसी रोबोट ने काम के प्रेशर की वजह से जान दी है। इंसान परेशान होते हैं तो उनकी काउंसलिंग होती है या फिर किसी से अपनी बात शेयर करते हैं लेकिन रोबोट के लिए ये रास्ते बंद हैं।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

यह मामला दक्षिण कोरिया का है जहां एक रोबोट ने अधिक काम से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। दक्षिण कोरिया के मध्य भाग की एक नगरपालिका ने कहा है कि वह इस मामले की जांच करेगी कि रोबोट ने सीढ़ियों से कूदकर जान दी है।

डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक यह रोबोट नगरपालिका के लिए काम करता था। यह रोबोट पिछले एक साल से गुमी शहर के लोगों को प्रशासनिक काम में मदद कर रहा था। कुछ दिन पहले उसे सीढ़ियों के नीचे निष्क्रिय अवस्था में पाया गया।
कुछ लोगों ने रोबोट को गिरने से पहले इधर-उधर घूमते हुए देखा था। उनका कहना है कि कुछ ऐसा लग रहा था कि जैसे कि कुछ गड़बड़ हो। माना जा रहा है कि अधिक काम के कारण रोबोट तनाव में भी था।

नगरपालिका के अधिकारी के मुताबिक रोबोट के पुर्जे एकत्र कर लिए गए हैं। इनका विश्लेषण वह कंपनी करेगी जिस कंपनी ने इसे डिजाइन किया है। यह रोबोट अन्य से काफी अलग था क्योंकि यह लिफ्ट बुला सकता था और ऊपर-नीचे जा सकता था।