हस्ताक्षर न्यूज.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीश (जज) के रूप में नियुक्ति के लिए तीन न्यायिक अधिकारियों के नाम के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
कॉलेजियम ने संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जज के तौर पर नियुक्ति के प्रस्ताव को मंज़ूरी का पत्र जारी किया है। जज नियुक्त किए जाने वाले तीनों अभी न्यायिक एवं विधिक प्रशासन के महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने यह निर्णय 18 अगस्त 2026 को हुई बैठक में आधिकारिक बयान जारी कर लिया था।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वर्तमान में कुल 13 जज कार्यरत हैं, जबकि यहाँ जजों के स्वीकृत पदों की कुल संख्या 22 है। इन नियुक्तियों से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की न्यायिक व्यवस्था को अधिक मजबूती मिलेगी।






























