Advertisement Carousel

राजधानी में अपनी बुजुर्ग मां को बेटे ने हथौड़े से हमला कर उतारा मौत के घाट

0
251

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खाना बनाते समय एक मां की उसके बेटे ने निर्मत हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल यह मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टेकारी गांव के एक युवक ने अपनी 55 वर्षीय बुजुर्ग मां फूल बाई की हथौड़े से हमलाकर हत्या कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि आरोपि युवक मानसिक बीमार है। कुछ दिन पहले माना अस्‍पताल में भर्ती हुआ था।

वहीं मृतिका का पति चौकीदार है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय मृतिका का पति चौकीदारी करने गया था। इसी दौरान सुबह सुबह 10:00 बजे के आसपास फूल बाई खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके बेटे ने मां पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे फूल बाई की मौके पर ही मौत हो गई।

मुजगहन थाना प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि घटना तकरीबन सुबह 10 बजे की है। मृतिका खाना बना रही थी। उसी दौरान पीछे से आकर हथौड़े से उसके सिर में मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी की पतासाजी की जा रही है संदेही अभी फरार है।