हस्ताक्षर न्यूज.
छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की पुस्तक Belonging: A Journey of Love के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा– ‘आभार सोनिया जी।’
सिंहदेव ने अपनी पोस्ट में सोनिया गांधी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने इस पुस्तक के माध्यम से अपने निजी जीवन, परिवार, प्रेम, संघर्ष और जीवन के महत्वपूर्ण अनुभवों को साझा किया है।
उन्होंने लिखा कि उन्हें पुस्तक पढ़ने की उत्सुकता है। सोनिया गांधी के निजी जीवन की यात्रा के साथ-साथ भारत में पांच दशकों से अधिक के उनके अनुभवों और देश के सामाजिक-राजनीतिक परिवर्तनों पर उनके दृष्टिकोण को जानना एक महत्वपूर्ण और समृद्ध अनुभव होगा।

























