हस्ताक्षर न्यूज. छत्तीसगढ़ के प्रमुख कारोबारी समूहों पीआरए (PRA) और बर्बरीक ग्रुप (Barbarik Group) के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 18 बैंक लॉकरों से करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और हीरे-जवाहरात का जखीरा बरामद हुआ है।

आयकर विभाग ने राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न निजी बैंकों के करीब 18 से 25 लॉकर खुलवाए हैं, जिनमें से लगभग 20 करोड़ रुपये के बहुमूल्य सोने-चांदी के गहने और हीरे के जेवरात मिले हैं। इसके अलावा अब तक करीब 14 करोड़ रुपये नकद मिलने की भी जानकारी सामने आई है।
प्रदेश कि 6 जिलों में 18 नवंबर से शुरू हुई इस छापेमारी में बर्बरीक कंस्ट्रक्शन और पीआरए समूह के बीच करीब 225 करोड़ रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और टैक्स गड़बड़ी के प्रारंभिक प्रमाण मिले हैं। इस पूरी कार्रवाई को करीब 120 आयकर अधिकारियों की टीम अंजाम दे रही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, सूरजपुर और जांजगीर-चांपा सहित महाराष्ट्र (मुंबई, नागपुर), झारखंड (रांची, जमशेदपुर) और ओडिशा के कुल 50 ठिकानों पर तलाशी ली गई है।
आयकर अधिकारी अब लॉकर्स से निकले इन आभूषणों के वास्तविक मालिकाना हक और खरीद के पक्के बिलों की जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही बर्बरीक समूह की प्रस्तावित IPO योजना, पीआरए समूह को मिले 450 करोड़ रुपये के रायपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास ठेके और जब्त लैपटॉप व मोबाइल के डिजिटल डेटा की फोरेंसिक जांच की जा रही है।