हस्ताक्षर न्यूज.
पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बनाए गए एक वीडियो के मामले में रायपुर पुलिस ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है।
- यह कार्रवाई भाजपा के दिग्गज विधायक तथा पूर्व मंत्री तथा भाजपा नेताओं की ओर से की गई लिखित शिकायत के बाद हुई है। अमित जोगी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 353, 353(4) और आईटी एक्ट (IT Act) की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें से कुछ धाराएं गैर-जमानती हैं, इसलिए पुलिस अमित जोगी को गिरफ्तार करने की तैयारी में है।

























