Advertisement Carousel

PM मोदी की अयोध्या वाली दीवाली, सरयू की आरती करेंगे, दीपोत्सव में होंगे शामिल

0
263

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या में दीपोत्सव में होंगे। इसके बाद राज्याभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। सरयू आरती भी करेंगे। जहां से वे सीधे राम की पैड़ी दीपोत्सव में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री करीब 4 से 5 घंटे अयोध्या में रहेंगे। इसे देखते हुए 23 तक सरयू के पुराने पुल से आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दूसरा अयोध्या दौरा होगा। इससे पहले 5 अगस्त 20200 को वे राम जन्मभूमि परिसर में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन में शामिल हुए थे।

Narendra Modi

पीएम के आने का कार्यक्रम भी जारी हो गया है। शाम 4 बजकर 55 मिनट पर भगवान श्रीरामलला विराजमान के पूजा और दर्शन। इसके बाद शाम 5 बजकर 5 मिनट पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र साईट का निरीक्षण करेंगे। फिर शाम 5 बजकर 40 मिनट पर भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक में शामिल होंगे। शाम 6 बजकर 25 मिनट पर सरयू के नये घाट पर आरती, शाम 6 बजकर 40 मिनट पर दीपोत्सव में हिस्सा लेंगे। फिर शाम 7 बजकर 25 मिनट पर ग्रीन डिजिटल फायरवर्क न्यू घाट सरयू जी पर जाएंगे।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए इस बार 15 लाख दीये जलाए जाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए प्रशासन ने 17 लाख दीयों की व्यवस्था की है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। दीप जलाने की जिम्मेदारी डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को मिली है। विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के स्टूडेंट्स के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के सहयोग से राम की पैड़ी पर दिए जलाएंगे। 38 घाटों पर 18 हजार वॉलिंटियर दीपों को जलाएंगे। साल 2021 में 9 लाख 48 हजार दीये जलाए गए थे।