Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

होरा की ओलंपिक संघ से छुट्‌टी, इस्तीफा मंजूर, देवेंद्र यादव नए महासचिव होंगे

0
351

लंबे वक्त से जारी छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का विवाद नया मोड़ ले चुका है। सालों से संघ में अहम पद पर जमे गुरुचरण होरा को हटाने में उनके प्रतिद्वंदी कामयाब रहे। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव रहे गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष की हैसियत से ये इस्तीफा स्वीकृत किया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मंत्रालय ने इसकी जानकारी भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को भी भेज दी है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

इसके बाद होरा की जगह अब भिलाई नगर के MLA देवेन्द्र यादव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव की जिम्मेदारी सम्भालेंगे।एक विवादित ऑडियो टेप आने के बाद 20 सितम्बर 2022 को गुरुचरण सिंह होरा ने अपना इस्तीफा दे दिया था हांलाकि इस्तीफे में किसी वायरल ऑडियो टेप की जगह स्वास्थगत कारणों का हवाला उन्होनें दिया गया था।

गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा स्वीकृत करने के बाद इसकी जानकारी भारतीय ओलम्पिक संघ को भेज दी गई है।