Home नेशनल बंगाल में सरकारी इमारत में लगी आग….4 हजार EVM जलकर खाक….. हाल...
Advertisement Carousel

बंगाल में सरकारी इमारत में लगी आग….4 हजार EVM जलकर खाक….. हाल के बंगाल चुनाव में कुछ सीटों पर इन्हीं evm का वोटिंग और काउंटिंग में हुआ था इस्तेमाल…..

0
4

सरकारी सूत्रों ने बताया कि आग में करीब 4,000 EVM पूरी तरह नष्ट हो गईं। इन मशीनों का इस्तेमाल राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान 10 निर्वाचन क्षेत्रों में किया गया था। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज और फाइलें भी जल गईं। दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन की शिकायत पर अलीपुर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके से नमूने इकट्ठा कर आग के असली कारणों (शॉर्ट सर्किट या कोई मानवीय साजिश) की वैज्ञानिक जांच कर रही है।

राज्य के अग्निशमन और आपातकालीन सेवा मंत्री कौशिक चौधरी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद साजिश (Sabotage) की आशंका जताई है। उनका कहना है कि आग सबसे पहले दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी थी, लेकिन बीच की मंजिलों को छोड़कर यह अचानक 9वीं और 10वीं मंजिल तक कैसे पहुंच गई, यह सामान्य नहीं लगता।