Advertisement Carousel

16 जून से ही खुलेंगे स्कूल….. समर वेकेशन 15 जून को हो रहा खत्म….. बारिश की बौछार से मौसम ठंडा हो रहा। मानसून की दस्तक की तेज आहट की वजह से सरकार स्कूल खोलने की तैयारी में…..

0
4

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों और शिक्षा विभाग के दफ्तरों के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ी खबर सामने आई है। भीषण गर्मी के बाद अब प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने जा रहा है। लोक शिक्षण संचालनालय ने साफ कर दिया है कि 16 जून 2026 (मंगलवार) से राज्य की सभी शासकीय और अशासकीय शालाओं का संचालन नए शैक्षणिक सत्र के साथ विधिवत शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन इस बार स्कूल खुलने के साथ ही नियम-कायदे बेहद सख्त होने वाले हैं।

Narendra Modi

पहले दिन से ही टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करने के निर्देश। स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी सर्कुलर के मुताबिक स्कूल शिक्षण संस्थाओं को नियम कायदे के मुताबिक पढ़ाई करवानी होगी। कयास लगाए जा रहे थे कि समर वेकेशन बढ़ाया जा सकता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश को देखते हुए वेकेशन आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। मानसून भी राज्य में दस्तक देने की कगार पर खड़ा है।