Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़, लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर

0
313

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां के जैनपुरा इलाके के मुंझ मार्ग में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जो बाद में एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादी मारे गए। उनकी पहचान की जा रही है। विस्तृत जानकारी जल्द दी जाएगी।’’