Advertisement Carousel

देश के 150 जज और नामचीन वकीलों का बैडमिंटन टूर्नामेंट हुआ लंदन में….. केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की मेजबानी में हुआ टूर्नामेंट…. करोड़ों रुपए का खर्च ऐसे वक्त में किया गया जब खुद प्रधानमंत्री लोगों से विदेश यात्रा, गोल्ड और डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं करने की दे रहे सलाह…. वकील और जस्टिस का वेकेशन लन्दन से पहले थाईलैंड के फुकेट में भी…. फुकेट में भी बेंच बार बैडमिंटन टूर्नामेंट….अब तक साल भर में तीन बैडमिंटन टूर्नामेंट…..

0
5

हस्ताक्षर न्यूज.

Narendra Modi

युद्ध, महंगाई और देश में विदेशी मुद्रा के भारी संकट के बीच केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा लंदन में आयोजित न्यायाधीशों और वकीलों के बीच बैडमिंटन टूर्नामेंट की जमकर आलोचना हो रही है। देश भर में लोगों ने ऐसे आयोजन पर आपत्ति जताई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागरिकों को पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न संकट से उबरने के लिए विदेश न जाने और मितव्ययिता का पालन करने के लिए कह रहे हैं।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी और डेका इवेंट्स की संस्थापक अबंतिका डेका द्वारा आयोजित, केंद्रीय विधि मंत्रालय और कुछ कॉर्पोरेट संस्थाओं द्वारा प्रायोजित यह कार्यक्रम 7 जून को लंदन में संपन्न । खबरों के मुताबिक तक़रीबन 150 न्यायाधीश और वकील दूसरे अंतरराष्ट्रीय बार एंड बेंच बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए ब्रिटेन गए थे। दिलचस्प यह है कि पिछले एक साल से भी कम समय में इस टूर्नामेंट के दो अंतरराष्ट्रीय आयोजन हो चुके हैं।

पहला बार एंड बेंच इंटरनेशनल टूर्नामेंट पर्यटकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की पसंदीदा जगह फ़ाकेट थाईलैंड में हुआ था अब दूसरा आयोजन लंदन में संपन्न हुआ है जिसमे संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी पहुंचे थे