विभिन्न श्रेणियों के लिए बिजली दरों में बदलाव इस प्रकार हैं:-
1. घरेलू उपभोक्ता (Domestic): घरेलू बिजली की दरों में 30 पैसे से 50 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी है।
2. व्यावसायिक उपभोक्ता (Commercial): कमर्शियल बिजली की दरों में 20 पैसे से 40 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा हुआ है।
3. कृषि पंप (Agriculture): किसानों के लिए कृषि पंपों की बिजली दरों में 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि।
4. ईवी चार्जिंग (EV Stations): हाई वोल्टेज ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए टैरिफ 6.42 रुपये प्रति kVAh निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा, बिजली बिल का एडवांस (अग्रिम) भुगतान करने पर मिलने वाली छूट को 1.25% से घटाकर 0.75% कर दिया गया है। बिजली कंपनी (CSPDCL) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 6,304 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा बताया था। लेकिन आयोग ने इसमें से केवल 1,662 करोड़ रुपये का घाटा ही मान्य किया। प्रदेश में अब औसत बिजली आपूर्ति दर 7.13 रुपये प्रति यूनिट और औसत बिलिंग दर 6.71 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है।