Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

बदले जा रहे हैं CG के मंत्रियों के विभाग, जानिए किसे मिल सकती है कौन सी जिम्मेदारी

0
200

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों का विभाग बदला जा रहा है। अधिसूचना जारी होने से पहले सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को ऊर्जा विभाग का प्रभार दिया जा सकता है। इससे पहले ये विभाग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास था।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

इसी तरह मंत्री ताम्रध्वज साहू कृषि मंत्रालय को दिया जा सकता है। जबकि स्कूल शिक्षा और सहकारिता की जिम्मेदारी रविन्द्र चौबे संभाल सकते हैं। मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक कल्याण विभाग सौंपा जा सकता है।