Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

ट्रैक्टर पलटने से 35 से ज्यादा लोग घायल, 1 गर्भवती महिला की हुई मौत; परिजनों में मची चीख पुकार

0
194

बिलासपुर। जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मजदूरों से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में एक गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मिली जानकारी के अनुसार, घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि रोपा लगाने के लिए मजदूरों को ट्रैक्टर में ले जा रहे थे। लगभग 50 मजदूर ट्रैक्टर में सवार थे। इसी दौरान ​लिमतरा के पास ट्रैक्टर पलट गई। इस हादसे में मौके पर एक महिला की मौत हो गई और 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।