Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

रायपुर में पाकिस्तान के मंत्री के नाम पर हाे गया बवाल, जानें पूरा मामला

0
252

रायपुर – पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के द्वारा भारत को लेकर दिए गए तर्क हीन घटिया एवं शर्मनाक बयान को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा के आह्वान पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में  राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में पाकिस्तान मुर्दाबाद,बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद,नारो के साथ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया।

अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने बिलावल भुट्टो के बयान की निंदा करते हुए कहा की बिलावल भुट्टो अपनी औकात में रहे और भारत के विरोध में बोलने से पहले अपने देश के बारे में सोचे ।भारत के नागरिक किसी कीमत पर देश के प्रधानमंत्री का अपमान और देश के स्वाभिमान पर प्रहार नहीं सहेंगे अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो अंजाम भुगतने तैयार रहें।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

पाकिस्तान के मंत्री ने क्या कहा था
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा था, “ओसामा बिन लादेन मर चुका है पर ‘बुचर ऑफ़ गुजरात’ ज़िंदा है. और वो भारत का प्रधानमंत्री है. जब तक वो प्रधानमंत्री नहीं बना था तब तक उसके अमेरिका आने पर पाबंदी थी.”

बिलावल भुट्टो की इस टिप्पणी का भारत में काफी विरोध हो रहा है. बीजेपी ने इसके ख़िलाफ़ पाकिस्तानी दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन करने का फ़ैसला किया है