Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CG में टुकड़ों में मिला महिला का शव: प्लास्टिक की बोरी में मिली लाश

0
109

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में टुकड़ों में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. मामला अमलीडीह गांव का है. एक बोरे में महिला का सिर, हाथ और पैर कटे हुए मिले हैं, जबकि धड़ गायब है.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

टुकड़ों में मिली महिला की लाश
बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमलीडीह में एक महिला का शव टुकड़ों में मिला है. घटना खरखरा कैनाल किनारे गांव की है. एक बोरे में महिला का सिर और कटे हुए हाथ-पैर मिले हैं. वहीं, उसका शरीर गायब है.

पुलिस ने जांच की शुरू
इस मामले में जानकारी देते हुए ASP अशोक कुमार जोशी ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि इस जगह पर मानव अंग जैसा कुछ दिख रहा है. जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और बोरा खोला गया. बोरे में एक महिला का सिर और कटे हुए हाथ-पैर मिले हैं. इसके बाद से जांच-पड़ताल शुरू की गई. महिला के शरीर का आधा हिस्सा और कपड़ा गायब ढूंढां जा रहा है.

नहीं हो पा रही शिनाख्त
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने हत्या कर शव के टुकड़े किए और फेंक दिया. अब तक महिला की उम्र कितनी है और वह कहां से है इसका पता नहीं चल पाया है. टीम उसका पता तलाशी करने की कोशिश कर रही है. घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर कुछ कपड़े बरामद हुए हैं. उसको लेकर भी जांच-पड़ताल की जा रही है. पूरे मामले की जांच में पुलिस टीम के साथ-साथ क्राइम यूनिट दुर्ग और फॉरेंसिक टीम भी जुटी हुई है.