Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

महिलाओं को कांग्रेस देगी 8333 रुपए हर महीने, विकास उपाध्याय ने बांटे फॉर्म

0
88

रायपुर। शुक्रवार को कांग्रेस से रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने महिलाओं को फॉर्म दिए। दावा किया गया कि अगर देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को 8333 हर महीने दिए जाएंगे। विकास उपाध्याय ने महिलाओं के साथ बैठकर उनके फॉर्म जमा किए। विकास के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए नारी न्याय गारंटी की बात कही है। विकास ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लाखे नगर चौक पर सुबह 11 बजे, कालीबाड़ी चौक में दोपहर 2 बजे, हरदेव लाला मंदिर के सामने शाम 4:30 बजे, कटोरा तालाब इलाके में शाम 5 बजे जागरूकता अभियान चला रहे हैं।