Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

राजधानी में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्‍कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार

0
95

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां छह साल की बच्ची के साथ दुष्‍कर्म की घटना हुई है। युवक ने छह साल की बच्ची को बहाने से घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपि को गिरफ्तार कर लिया है। बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म करने वाला आरोपि पड़ोस में रहने वाला युवक मुकेश यादव है। आरोपि ने शिवरात्रि के दिन इस शर्मनाक घटना को अंंजाम दिया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

दरअसल, यह मामला रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपि बच्ची को बहाने से अपने घर ले गया, फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद घर लौटी बच्‍ची ने पड़ोसी युवक की दरिंदगी घटना की जानकारी माता-पिता को दी। बच्‍ची काफी सहमी हुई थी। इसके बाद माता-पिता बच्‍ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर आरोपि के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में खम्हारडीह थाना की पुलिस ने बताया कि बच्‍ची की माता-पिता ने शिकायत थी कि पड़ोस में रहने वाले युवक मुकेश यादव ने उसकी छह साल की बच्‍ची के साथ शिवरात्रि के दिन अपने घर ले जाकर दुष्‍कर्म किया। मेडिकल जांच में बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।