Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

लखनऊ में अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ पर लोगों ने फेंके जूते-चप्पल, BMCM के प्रमोशन के दौरान पुलिस ने किया लाठीचार्ज

0
163

लखनऊ: एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म बड़े मियां, छोटे मियां का प्रमोशन करने लखनऊ पहुंचे थे. पहले तो दोनों स्टेज पर लेट पहुंचे ऊपर से सिक्योरिटी वाले भीड़ को काबू करने के लिए सख्ती दिखाने लगे. बस फिर क्या था, लोग भड़क गए. लोगों ने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की तरफ जमकर चप्पल फेंकी. इतनी चप्पल फेंकी कि उनमें से करीब 8 तो स्टेज के सामने आकर गिरीं. एक ने तो हेलमेट भी दोनों की तरफ फेंक दिया. दोनों स्टेज पर खड़े थे. स्टंट कर रहे थे. हालत ये हो गए कि अक्षय कुमार को हाथ जोड़कर लोगों से कहना पड़ा…भैया शांत हो जाओ…शांति बनाए रखो. वो तो समय पर सिक्योरिटी गार्ड उन्हें स्टेज के पीछे की तरफ समय से ले गए, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

कब हुई घटना?
वक्त था सोमवार शाम 4 बजे का. अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए लखनऊ के घंटाघर पहुंचे थे. टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई थी. वो तो बाउंसर वहां थे, नहीं तो पक्का चप्पल स्टेज तक पहुंच जाती. हालांकि कुछ चप्पलें स्टेज के आगे गिरीं और कुछ भीड़ में पीछे रह गईं.

सिक्योरिटी गार्ड ने अक्षय-टाइगर को बचाया
भीड़ का आक्रोश बढ़ते देख तुरंत अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को बचाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड, पुलिस समेत उनकी सुरक्षा में लगे हुए सभी लोगों ने उनको घेर लिया और स्टेज के पीछे ले गए. यही नहीं बेकाबू भीड़ में से कुछ लोगों ने हेलमेट तक स्टेज पर फेंका जिससे लोग घायल होने से बच गए.

खूब हुआ डांस और स्टंट
इस दौरान अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ को एक स्टंट दिया जिसमें पानी की बोतल को उन्हें लात मारनी थी. अक्षय कुमार के हाथ में बोतल थी और टाइगर श्रॉफ ने एक नहीं बल्कि तीन बार अलग-अलग बोतलों को लात मार के अपना स्टंट दिखाया. अंत में अपनी फिल्म के टाइटल ट्रैक पर दोनों अभिनेता जमकर थिरके.

लखनऊ में पांच फिल्में बनाई पांचों हुईं हिट
इस दौरान सबसे पहले अक्षय कुमार ने अपने फैंस से कहा कि धैर्य बनाए रखें. देरी के लिए माफी चाहते हैं. उन्होंने कहा कि लखनऊ में उन्होंने 5 से ज्यादा फिल्मों को शूट किया. पांचों फिल्में हिट हुई हैं. उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनकी आने वाली फिल्म भी जरूर लखनऊ के लोग हिट कराएंगे. वहीं टाइगर श्रॉफ ने भी देर से आने के लिए माफी मांगते हुए कहा कि ऐसी दीवानगी फैंस में पहले कभी नहीं देखी.

कब आ रही है फिल्म
फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद 2024 पर रिलीज होगी. इससे पहले वाली फिल्म में अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने काम किया था.