Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पानी मांगने के बहाने घर में घुसे 2 अज्ञात लोग, महिला पर चलाई गोलियां

0
127

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ जिले के समीपवर्ती ग्राम पंचायत सिरौली में शाम को दो अज्ञात युवकों ने पानी मांगने के बहाने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार कर फरार हो गए। महिला की जब बेटी आई आवाज लगाई तब घायल महिला एक कोने में पड़ी हुई थी। घायल महिला को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनेन्द्रगढ़ से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिरौली के वार्ड न.09 में रहने वाली कुंती पत्नी स्वर्गीय राम रुचि 50 वर्ष आज सोमवार की शाम अपने घर पर अकेली थी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

इस दौरान दो युवक घर में आए और उनसे पीने के लिए पानी मांगे महिला जैसे ही पानी लेकर लौटी तो उन दो युवकों में से एक ने महिला पर फायर कर दिया। गोली लगने के बाद अज्ञात हमलावर घर से फरार हो गए। जब कुंती की पुत्री घर पहुंची तो उसने घर अस्त-व्यस्त देखा। जब उसने मां को आवाज लगाई तो माँ अंदर के कमरे में छिपी हुई थी इस दौरान महिला ने बताया कि मुझे अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है। घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है इसकी खबर सुनते ही पुलिस अधीक्षक और पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने अस्पताल पहुंच कर अच्छी इलाज करवाने को कहा है। पुलिस हामलावरों की खोज कर रही हैं। जांच में जुटी हैं पुलिस।