Advertisement Carousel

बीजापुर का हाथीझूल आम और बेर के आकार का मैंगो आम महोत्सव की शान, कृषि विश्वविद्यालय में आज से शुरु हुआ आम महोत्सव…250 से अधिक किस्म के आमों की लगी प्रदर्शनी…..

0
2

हस्ताक्षर न्यूज. कृषि विश्वविद्यालय में आज से आम महोत्सव की शुरुआत हुई। महोत्सव में 250 किस्म के आमों की प्रदर्शनी लगी है। बेर के आकार का आम और बीजापुर का विशालकाय हाथी झूल आम मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

Narendra Modi

राज्यपाल रमन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम महोत्सव का उद्घाटन किया राज्यपाल ने कहा किभारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार आम रहा है। किसानों को पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर आम उत्पादों को बडे रूप में विकसित करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। भारत विश्व में आम उत्पादन में अग्रणी है, देश में एक हजार से अधिक किस्मों के आम पाए जाते है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्थानीय आमों की विशेषताओें का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली किस्मों के उत्पादन से अपनी अलग पहचान बनानी चाहिए। बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में आम उत्पादन की बहुत संभावनाएं है।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि आम फलों का राजा है। आम की पत्तियों और लकड़ियों का भी हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। हमारे घरों में मांगलिक कार्य होने पर हम आम की पत्तियों से तोरण बनाते है एवं आम की सूखी लकड़ियों का उपयोग हवन एवं पूजा में करते है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप किसानों की आय दुगुनी करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और आम की खेती भी इस संकल्प को पूरा करने के लिए सहायक सिद्ध होगी।