Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CG: आपस में टकराए दो ट्रक और पिकअप, तीनों में लगी आग; जलकर खाक हुए वाहन

0
200

कांकेर में एनएच 30 खालेमुरवेंड में दो ट्रकों और पिकअप के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते दोनों ट्रक और पिकअप में आग लग गई। तीनों वाहन जलकर खाक हो गए। एक ट्रक का चालाक बुरी तरह से इस आग में झुलस गया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खालेमुरवेंड लिमदरहा मिडवे रिसोर्ट के सामने रात दो बजे एक ट्रक रायपुर से जगलपुर जा रही थी और एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर जा रही थी, पिकअप वाहन जो कि जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी लापरवाही पूर्वक वाहन चालक ने ओवर टेक करने की कोशिश की और तीनों गाड़ियों में टक्कर हो गई।

जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे ट्रक में लौह अयस्क भरा हुआ था। उसमें पहले आग लगी उसने दोनों गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। लेकिन दो घंटे लेट पहुंचने के चलते तीनों गाड़ियां खाक हो गई। इस दौरान नेशनल हाइवे 30 में वाहनों की लंबी कतार भी लग गई।