Advertisement Carousel

नई कार लेकर खुशी के मारे शोरूम में ही डांस करने लगा परिवार, आनंद महिंद्रा ने कही दिल जीत लेने वाली बात

0
302

अगर आप मुस्कुराने के लिए कुछ खोज रहे हैं, तो और न ढूंढिए क्योंकि हमारे पास आपके लिए सही वीडियो है. कार खरीदने के बाद खुशी से जश्न मनाते एक परिवार की एक क्लिप ऑनलाइन वायरल हो रही है. इसे महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन (Mahindra Group Chairman) आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया था और आपको भी ये वीडियो जरूर देखना चाहिए.
वायरल हो रहा यह वीडियो मूल रूप से कार न्यूज गुरु नामक पेज द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया था. क्लिप में, महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन एसयूवी (Mahindra Scorpio-N SUV) खरीदने के बाद एक पूरे परिवार को जश्न मनाते देखा जा सकता है. वे शोरूम में ही आपका क्या होगा… गाने पर डांस करने लगे.

महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “यह भारतीय ऑटो उद्योग में काम करने का असली इनाम और खुशी है.”

सोशल मीडिया यूजर्स ने परिवार की भावना को पसंद किया और कमेंट सेक्शन में अपनी राय व्यक्त की. एक यूजर लिखा, “यह सिर्फ एक वाहन नहीं है; यह एक उज्ज्वल भविष्य की ओर एक यात्रा का प्रतिनिधित्व करता है. यह दृश्य भारतीय ऑटो उद्योग की अदम्य भावना का प्रतीक है, जहां सपने पहिया लेते हैं और भाग्य की ओर बढ़ते हैं, प्रेरणा देते हैं और प्रगति के जुनून को प्रज्वलित करते हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “जीवन में कुछ चीजें जिन्हें हम सबसे अधिक महत्व देते हैं.”