Home छत्तीसगढ़ विशाखापट्नम और ओडिसा के तट को पार करके अरनब तूफान दक्षिण बस्तर...
Advertisement Carousel

विशाखापट्नम और ओडिसा के तट को पार करके अरनब तूफान दक्षिण बस्तर से कर रहा प्रवेश…..28 और 29 अक्टूबर को रायपुर सहित पूरे राज्य में तेज हवा आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट…..

0
7

तूफान को देखते हुए शासन ने प्रदेशभर में प्रशासन और पुलिस को अलर्ट कर दिया है। दंतेवाड़ा जैसे जिलों में सुरक्षा के लिहाज से स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। रेलवे ने कई ट्रेनें भी रद्द की हैं। सभी जिला कलेक्टरों को 24 घंटे कंट्रोल रूम और राहत शिविर (Relief Camps) सक्रिय रखने तथा चिकित्सा सुविधाएं तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। बस्तर में बाढ़ या जलभराव की स्थिति में नागरिक सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 07782-223122 जारी कर दिया गया है।

कृषि मौसम विज्ञानियों ने किसानों को सख्त हिदायत दी है कि वे अभी धान की कटाई न करें। जो फसलें पहले ही काटी जा चुकी हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं या तिरपाल से अच्छी तरह ढककर रखें ताकि फसलों को नुकसान न पहुंचे। खेतों में जलभराव रोकने के लिए जल निकासी की व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करने की सलाह दी गई है।