Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

मिड-डे-मील खाने से बिगड़ी 30 से ज्यादा बच्चों की हालत, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

0
137

कोरबा के बीर तराई गांव में संचालित माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाले दो दर्जन से ज्यादा बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बताया जा रहा कि स्कूल में मध्यान भोजन के दौरान करील की सब्जी बनाई गई थी उसी का सेवन करने के बाद एक के बाद एक बच्चों ने उल्टियां करनी शुरू कर दी। मामले की जानकारी शिक्षा विभाग को दे दी गई है जिनके द्वारा बच्चों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं।

कक्षा छठवीं के अनुराग कंवर ने बताया कि मंगलवार की दोपहर एक बजे लगभग मध्यान भोजन की छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे भोजन करने लगे। स्कूल में मध्यान्ह भोजन पर करील सब्जी भिंडी और आलू एक साथ मिक्स बना था। जिसे खाने के बाद लगभग दो बजे के बाद एक के बाद एक सभी बच्चों को उल्टी पेट, दर्द और सिर दर्द शुरू हो गया। छठवीं सातवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले लगभग 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।