Advertisement Carousel

रायपुर आ गई टीम इंडिया, रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ी मर्सिडीज की बस में आए नजर

0
308

रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा । शनिवार को होने वाले मैच के पहले दोनों टीमें आज रायपुर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के करीब ही बने होटल में दोनों टीमों को ठहराया गया है। कल दोनों टीमें सुबह और शाम दोनों के सत्र में प्रैक्टिस करेगी।

Narendra Modi

वहीं शनिवार को दूधिया रोशनी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ के लिहाज से इस मैच की काफी अहमियत है, ऐसा इसलिए, क्योंकि यह पहला मौका होगा जब कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच हैदराबाद में हुआ था। रोमांच से भरे इस मैच में भारत ने 12 रन से जीत दर्ज की थी। इस लिहाज से तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। रायपुर में होने वाले मैच को अगर टीम इंडिया जीत जाती है तो वह श्रृंखला में 2-0 से आगे हो जाएगा और उसका सीरीज पर कब्जा हो जाएगा। भारतीय खिलाड़ी फॉर्म में है।

राजधानी रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों का रोमांच चरम पर है। पूरा स्टेडियम शनिवार को खचाखच भरा रहेगा टिकट पहले ही पूरी तरह से आउट हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि 50,000 की क्षमता वाले क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम को चेक करने के लिए पहुंचेगा।