Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

लोक सभा जाएंगे सौरव गांगुली, ममता बैनर्जी कर रही लॉबिंग, TMC ने लगया जोर

0
284

नई दिल्ली। BCCI के अध्यक्ष पद से सौरव गांगुली का कार्यकाल खत्म होने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें सांसद बनाने की तैयारी में हैं। साथ ही गांगुली को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) के प्रेसिडेंट पद पर जीत दिलाने में TMC ने पूरा जोर लगा दिया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

मकसद यही है कि किसी भी तरह गांगुली TMC में शामिल हो जाएं। ऐसा होता है तो तीन मंत्रियों के जाने का दबाव झेल रहीं ममता को एक नया चेहरा और पार्टी को नया आइकॉन मिल सकता है।

बंगाल में TMC फिलहाल भारी मुश्किलों का सामना कर रही है। उसके दो मंत्री सुब्रत मुखर्जी और साधन पांडे की डेथ हो चुकी है। वहीं, पार्टी में नंबर-3 की पोजिशन पर रहे पार्थ चटर्जी करप्शन के आरोप में जेल में हैं।

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अभी जगमोहन डालिमया के बेटे अभिषेक हैं। शनिवार को जब गांगुली ने कैब यानी क्रिकेट एसोसिएशन बंगाल के प्रेसिडेंट का इलेक्शन लड़ने की घोषणा की, तब अभिषेक ने उनका सपोर्ट करने की बात कही। सौरव का पैनल 20 अक्टूबर तक पूरा हो सकता है। वे 22 अक्टूबर को नॉमिनेशन कर सकते हैं। कैब इलेक्शन 31 अक्टूबर को शेड्यूल है।

सौरव 2016 से 2019 के बीच भी कैब के प्रेसिडेंट रहे हैं। कुछ महीनों पहले तक उनका BCCI प्रेसिडेंट बनना तय था, तब उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली प्रेसिडेंट पद पर चुनाव लड़ने वाले थे। हालांकि, सौरव का नाम आने पर अब वे पीछे हट चुके हैं। यहां सौरव का मुकाबला बिस्वरूप डे से होगा। बिस्वरूप की डिस्ट्रिक्ट लेवल पर अच्छी पकड़ है।