Advertisement Carousel

विकास उपाध्याय मंदिर में बिता रहे रात, अब रायपुर लोकसभा में चलवाएंगे रथ

0
159

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मंदिर में रात बिता रहे हैं। लोकसभा चुनाव सिर पर हैं ऐसे में लोगों के बीच जाकर विकास उपाध्याय अपना अनूठा अंदाज दिखा रहे हैं। हाल ही में विकास विधानसभा के खरोरा ब्लॉक के बाद आरंग विधानसभा पहुंचे यहां हनुमान जी के मंदिर में देर रात तक जस गीत गाए और उसके बाद अपने साथियों के साथ मंदिर में ही उन्होंने रात बिताई।

रायपुर लोकसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार विकास उपाध्याय ने अपना प्रचार तेज कर दिया है अब पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकास उपाध्याय के रथ चलाए जाएंगे जिसमें कांग्रेस के घोषणा पत्र का प्रचार हुआ और वोटरों को लुखाने के प्रयास किए जाएंगे मंत्र उच्चार के साथ इन रथ को रवाना किया गया।