Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 सटोरियों को किया गिरफ्तार

0
79

रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कारवाई की है। पुलिस ने पुणे, मुंबई और रायपुर से 26 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए कई आरोपित दुबई का दौरा कर चुके हैं। सभी आरोपितों को मुलाहिजे के लिए अस्पताल लाया गया है। रायपुर पुलिस आज इस मामले में राजफाश करेगी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

इससे पहले महादेव आनलाइन सट्टा एप केस में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने बीते 25 अप्रैल को बड़ी सफलता मिली थी। जांच एजेंसी ने आठ महीने से फरार चल रहे राहुल वकटे और रितेश यादव को गिरफ्तार किया था। राहुल वकटे की गिरफ्तारी दिल्ली और रितेश की गोवा से की गई थी। टीम ने हवाला के 43 लाख रुपये भी सीज भी किए थे। गिरफ्त में आए दोनों सट्टेबाज अगस्त, 2023 में निलंबित एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा की गिरफ्तारी के बाद से ही फरार चल रहे थे। रितेश यादव पुणे में महादेव पैनल का कार्य संचालन करता था।