Advertisement Carousel

अंबिकापुर हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर और क्लर्क को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा….. कॉन्ट्रैक्टर की शिकायत पर हुई कार्रवाई…. रायपुर के कई अफसरों की भी शिकायत…. ठेकेदारों और कई बड़े दुकानदारों को करते है सपोर्ट…..

0
3064

हस्ताक्षर न्यूज. अंबिकापुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने  हाउसिंग बोर्ड के दफ्तर में छापा मारकर बोर्ड के संभागीय कमिश्नर पीसी अग्रवाल और उनके बाबू अनिल सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा रहा है कि रायपुर के कई संभाग के कमिश्नर और अफसरों की भी शिकायत है कि वे कुछ  बड़े ठेकेदारों और कुछ बड़े दुकानदारों को करोड़ों का फायदा बरसों से पहुंचा रहे है।

Narendra Modi

एसीबी ने यह कार्रवाई अंबिकापुर के गोधनपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड संभागीय कार्यालय में की। दोनों को एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत अरेस्ट कर लिया है।

एसीबी की ओर से जारी बयान के मुताबिक एजेंसी ने एक ठेकेदार की शिकायत के आधार पर अफसर और बाबू को ट्रैप किया। शिकायतकर्ता ठेकेदार ने एसीबी को बताया था कि निर्माण कार्य से जुड़े फाइल को आगे बढ़ाने और भुगतान में मदद के बदले रिश्वत मांगी जा रही है। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। जैसे ही ठेकेदार तय राशि लेकर हाउसिंग बोर्ड कार्यालय पहुंचा और पैसे सौंपे, एसीबी की टीम ने छापा मार दिया। संभागीय कमिश्नर अग्रवाल और बाबू सिंह को रिश्वत की रकम के साथ ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया। छापे से ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।