Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

रायपुर की जेल में कैदी ने लगा ली फांसी, मानसिक रूप से था बीमार

0
309

रायपुर । सेन्ट्रल जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी ने अपनी ही कमीज से फंदा बनाकर अपनी जान दी है। मृतक बंदी का नाम महेंद्र जायसवाल था । वह बलौदाबाजार का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, 2018 में बलोदाबाजार से 307 के आरोप में महेंद्र जायसवाल को सेन्ट्रल जेल लाया गया था। इसे 14 साल की सजा हुई थी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बताया जा रहा हैं कि कैदी मानसिक रूप से बीमार था और उसका उपचार जेल के अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह कैदी ने अस्पताल के सेल में कपड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मजिस्ट्रेट के आने के बाद षव को फंदे से निकालकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।