Advertisement Carousel

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर प्रशांत किशोर जीते….. जन सुराज पहुंचा बिहार विधान सभा….. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्य सभा जाने के कारण हुआ उपचुनाव…… प्रशांत ने कहा देश के युवाओं की जीत……

0
5

हस्ताक्षर न्यूज.

बांकीपुर विधानसभा सीट से जनसुराज के प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 18 हजार 953 वोटों से हरा दिया है। बिहार विधान सभा में अब जन सुराज की आवाज़ प्रशांत किशोर पहुंच गये हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बीजेपी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया। इसका पुरजोर तरीके से प्रशांत किशोर विरोध करते रहे हैं। अब उनके विधानसभा पहुंचने के बाद बिहार विधानसभा के अंदर बहस और चर्चाओं पर सबकी नजर लगी रहेगी।

पटना की सबसे चर्चित बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत हासिल कर ली है। सभी 32 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को कुल 63,203 वोट मिले। उन्होंने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 18,953 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की इस सीट पर बीजेपी को बड़ी और बुरी हार का सामना करना पड़ा है।

उपचुनाव में हर राउंड की गिनती पूरी होने के साथ ही पीके बीजेपी के अभेद किले को धवस्त करने की ओर बढ़ते रहे। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के उस भ्रम को भी तोड़ दिया, जिसे लेकर सांसद रविशंकर प्रसाद ने अपने एक बयान में कहा था कि बांकीपुर से यदि कुत्ते बिल्ली को भी टिकट दे दिया जाए तो यहां से बीजेपी की ही जीत होगी।

प्रशांत को मिले 63 हजार वोट

भाजपा के नीरज सिन्हा को 44,250 वोट मिले।
राजद की रेखा गुप्ता को 14,085 वोट मिले।

बांकीपुर उपचुनाव के लिए कुल 25 उम्मीदवार मैदान में थे। हालांकि चुनाव में जन सुराज, बीजेपी और राजद के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन चुनाव के नतीजों को देखें तो यह कहना गलत नहीं होगा का बांकापुर का यह उपचुनाव तीन नहीं बल्की जन सुराज और बीजेपी दो दलों के बीच ही था। राजद की रेखा गुप्ता को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। गिनती पूरी होने के बाद उन्हें महज 14,085 वोट मिले। 

बांकीपुर सीट पर बीजेपी की मजबूत पकड़ होने के बावजूद प्रशांत किशोर ने जिस तरह चुनाव लड़ा और जीत हासिल की यह बिहार में भविष्य की राजनीति के लिए कई संकेत दे रहा है। बांकीपुर में पीके का सफल होना बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। बांकीपुर उपचुनाव ने प्रशांत किशोर को एक बार फिर बिहार की राजनीतिक चर्चा के केंद्र में ला दिया है।