Advertisement Carousel

कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को छत्तीसगढ़ सरकार ने ऑउट ऑफ टर्न प्रमोट करके डीएसपी बनाया….. मुख्यमंत्री ने 30 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की भी की घोषणा……

0
2

हस्ताक्षर न्यूज.

कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव को छत्तीसगढ़ सरकार ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर डीएसपी बनाया। मुख्यमंत्री ने अपने निवास में ज्ञानेश्वरी यादव से मुलाकात के बाद की घोषणा। प्रोत्साहन राशि के रूप में 30 लाख रुपए देने की भी घोषणा।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में राष्ट्रमंडल खेल 2026 की रजत पदक विजेता और राजनांदगांव की प्रतिभाशाली भारोत्तोलक (Dnyaneshwari Yadav) का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

इस दौरान घोषणा की कि छत्तीसगढ़ पुलिस की ASI ज्ञानेश्वरी को DSP के पद पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि ज्ञानेश्वरी ने अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का सशक्त उदाहरण है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ज्ञानेश्वरी यादव के उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मान में ₹30 लाख की प्रोत्साहन राशि तथा आउट ऑफ टर्न डीएसपी (DSP) पद पर पदोन्नति की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को हरसंभव अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी आने वाले समय में भी भारत और छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।

ज्ञानेश्वरी यादव ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। राज्य सरकार की ओर से की गई यह घोषणा प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए भी एक बड़ा प्रोत्साहन मानी जा रही है।