Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

अवतार 2 देख रहे शख्स की सिनेमाघर में हुईं मौत, ओवर एक्साइटेड होने के कारण पड़ा दिल का दौरा!

0
256

नई दिल्ली : अवतार द वे ऑफ वाटर फिल्म को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। अवतार 2 देख रहे लक्ष्मी रेड्डी की ओवर एक्साइटेड होने के कारण दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। वह हाई ब्लड प्रेशर से भी पीड़ित थे। डॉक्टरों का कहना है कि फिल्म देखने के दौरान वह अति उत्साह से भर गया, जिसके चलते उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। इस वाकये से वह जहां रहते हैं, वहां के लोग सदमे में है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

अवतार 2 देख रहे फैन की मौत
यह घटना आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के पेड्डापुरम शहर की है मृतक का नाम लक्ष्मी रेड्डी श्रीनू है। उपलब्ध जानकारियों के अनुसार मृतक अपने भाई के साथ फिल्म देखने गया था। इसी दौरान सिनेमाघर में ही वह कुर्सी से गिर पड़ा और उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। मृतक विवाहित था और उसका परिवार भी है। उसे एक बेटा और बेटी भी है।

अवतार द वे ऑफ वाटर को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है
अवतार द वे ऑफ वाटर को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म को शुक्रवार के दिन 41 करोड़ रुपये से अधिक की बंपर ओपनिंग मिली है। इसके चलते इस फिल्म का क्रेज धीरे-धीरे वर्ड ऑफ माउथ के माध्यम से बढ़ता जा रहा है।

ताइवान में 2009 में एक शख्स की अवतार देखने के दौरान गई थीं जान
गौरतलब है कि सन 2009 में भी ताइवान में एक 42 साल के शख्स की अवतार देखने के कारण पड़े हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इस बीच भारत में अवतार 2 काफी अच्छा व्यापार कर रही है। फिल्म के काफी शोज हाउसफुल चल रहे हैं। यह फिल्म 12 वर्षों के बाद भारत में रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशक जेम्स कैमरून ने किया है।