Advertisement Carousel

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- 6 मार्च को अडाणी को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

0
265

छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे कांग्रेस के महाधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी आने वाली छह मार्च को अडाणी को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन करेगी।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की संख्या 25 से 35 की गई। हम अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। गांव और शहर के बीच खाई गहरी होती जा रही है। कांग्रेस का मतलब है करुणा, कांग्रेस का मतलब है न्याय। हम अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना अनिवार्य है और सरकार ने अभी तक इसे नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी मनुवाद का शिक्षण दे रही है। जो देश लिए ठीक नहीं है। देश भक्ति के नाम पर मोदी माहौल बनाए हैं। एक मजबूत कांग्रेस से भारत मजबूत बन सकता है। भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक रही। यह देश की लिए मील का पत्थर साबित होगा।