Advertisement Carousel

लोकसभा चुनाव का आज होगा एलान, सात चरणों में हो सकते हैं मतदान

0
106

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया है। दोनों नए चुनाव आयुक्तों के कामकाज संभालते ही निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और उसके साथ होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों को घोषित करने का एलान कर दिया है, जो 16 मार्च को तीन बजे होगा। माना जा रहा है कि 2019 की तरह 2024 का लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में होगा। इस दौरान पहले चरण में पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित पूर्वोत्तर के राज्यों के चुनाव हो सकते है। वहीं दिल्ली में इस बार तीसरे या चौथे चरण में चुनाव हो सकता है।

Narendra Modi

लोकसभा चुनाव 2024 तिथि
2019 में दिल्ली में छठवें चरण में चुनाव हुए थे। इस बीच चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किए गए ज्ञानेश कुमार और सुखवीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना कामकाज संभाल लिया है। इसके बाद दोनों ही अधिकारियों ने चुनाव से जुड़ी तैयारियों में हिस्सा भी लिया। इसके बाद ही आयोग ने चुनाव कार्यक्रम के भी 16 मार्च को घोषित करने का एलान किया।

विधानसभा चुनाव 2024 तिथि
आयोग ने इसके साथ ही कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की भी जानकारी दी है। इसमें ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव तो पहले से होने तय है, जबकि इसके साथ जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव कराने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि इसकी संभावना काफी कम है।

जम्मू-कश्मीर में कब होंगे चुनाव
सुरक्षा कारणों से यहां बाद में चुनाव कराए जा सकते है। वैसे भी सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर सितंबर तक समय सीमा तय कर रखी है। 2019 में लोकसभा सहित चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी। इसके चलते इन चुनावों की घोषणा 10 मार्च के आसपास ही होने की अटकलें लगाई जा रही थी।

NDA और I.N.D.I.A के लिए अहम होगा यह चुनाव
2024 का लोकसभा चुनाव कई मामलों में काफी रोचक रहने वाला है। क्योंकि इस बार राजग गठबंधन जहां चार सौ के पार के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतरा हुआ है, वहीं आइएनडीआइए के सामने अपनी पिछली स्थिति को बरकरार रखते हुए आगे बढ़ने की चुनौती है। वहीं 2019 की तरह 2024 के चुनावी अखाड़े में भी एक ओर पीएम मोदी हैं तो दूसरी ओर राहुल गांधी हैं।