बालोद। जिले के भुसरेंगा गांव में एक महिला ने अपने पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी काम नहीं करता था, जिससे वह परेशान थी. और आए दिन दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद होते रहता था. जिससे नाराज पत्नी ने उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई. जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सुदामा (उम्र 39 साल) है जो कि भूसरेंगा का ही रहने वाला था, उसकी हत्या को अंजाम देने के बाद उसकी पत्नी योगिता मौके फरार हो गई थी. वहीं घटना के बाद सुदामा के परिजनों ने उसे घायल अवस्था में धमतरी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद सनौद थाना पुलिस ने आरोपी योगिता की पातसाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं योगिता ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दुर्ग जेल में भेज दिया है.
Latest article
देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा…..NEET पेपर लीक मसले पर जंतर...
हस्ताक्षर न्यूज.
छात्रों युवाओं और विपक्ष की भारी मांग और महीने भर चले आंदोलन के बाद देश के शिक्षा मंत्री (Dharmendra Pradhan) ने इस्तीफा दे...
पूर्व सीएम भूपेश बघेल की अफ़सर शाहों को दो टूक…… कहा सरकारें आती जाती...
हस्ताक्षर न्यूज.
भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस भवन घेराव के दौरान टकराव और आज कांग्रेसियों के ख़िलाफ़ एफआईआर के ख़िलाफ़ राजधानी रायपुर के कांग्रेस खेमे में...
फौज से रिटायर अग्निवीर सैनिकों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण…..23 साल की...
हस्ताक्षर न्यूज.
छत्तीसगढ़ सरकार ने सेना में चार साल की सेवा पूरी करके लौटे अग्निवीरों को कुछ विशिष्ट पदों पर सरकारी नौकरी में आरक्षण देने...




























