Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

इस शेयर में निवेशकों को होगी तगड़ी कमाई, ICICI सिक्योरिटीज ने लगाया दांव, मिल सकता है 140% रिटर्न

0
221

मुंबई। बीते हफ्ते शेयर बाजार (Stock Market) में रिकॉर्ड तेजी के बीच पेटीएम (Paytm) के शेयर में भी शानदार उछाल आया. डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम का संचालन करने वाली वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (One 97 Communications Ltd) का शेयर 5 ट्रेडिंग सेशन में करीब 17% चढ़ा. Paytm के शेयर में आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है. ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) पेटीएम पर बुलिश है. ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में पेटीएम के शेयर में खरीदारी सलाह बरकरार रखी है.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

Paytm पर क्यों बुलिश है ICICI सिक्योरिटीज

ब्रोकिंग फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने 2 दिसंबर 2022 को जारी अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा, वन97 कम्युनिकेशंस ने एनालिस्ट बैठक में अपने बिजनेस मॉडल को समझाया. कंपनी प्रॉफिट पर अपना फोकस जारी रखेगी. ऑपरेशनल प्रॉफिट जनरेट करने के लिए अपने टाइम गाइडेंस से आगे है. EBITDA (ESOP से पहले) Q2FY23 में -9% तक सुधरा है जबकि एक साल पहले Q2FY22 में -39% था. मैनेजमेंट को 12-18 महीनों में फ्री कैश जनरेशन की उम्मीद है.

Paytm ने अपने बिजनेस मॉडल, रेवेन्यू ग्रोथ बढ़ाने की क्षमता और कस्टमर बेस को मोनेटाइज करने से जुड़ी चिंताओं को दूर किया. कंपनी एफिशियंसी और मुनाफा बढ़ाने पर खास फोकस है. कंपनी की यह प्लान ब्रोकरेज हाउस को पसंद आया है.

मिल सकता है 140% का रिटर्न

कंपनी की यह प्लान ब्रोकरेज हाउस को पसंद आया है. ICICI सिक्योरिटीज ने पेटीएम के शेयर में खरीदारी की सलाह दी. साथ ही, उसने प्रति शेयर टारगेट 1285 रुपये का रखा है. 2 दिसंबर 2022 को शेयर 539.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ था. इस भाव से शेयर में आगे 140% तक ग्रोथ आ सकती है.

 

ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस CLSA और मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) ने भी Paytm में खरीदारी की सलाह दी है. सीएलएसए ने स्टॉक में 650 रुपये का टारगेट दिया है जबकि मॉर्गन स्टैनली ने 695 रुपये का टारगेट रखा है.