Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल तीन साल से फरार…..EOW ने रामगोपाल...
Advertisement Carousel

कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल तीन साल से फरार…..EOW ने रामगोपाल के बेटे वैभव अग्रवाल से दो दिन से कर रही पूछताछ…. शाम तक गिरफ्तारी की संभावना….. बीजेपी के बड़े नेता के समधी हैं रामगोपाल….. हालांकि बीजेपी के नेता अभी हाशिए पर……

0
5

छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम ने रायपुर लगातार दूसरे दिन पूछताछ जारी रखी है। वैभव को मंगलवार को सुबह ईओडब्लू ऑफिस में बुलाकर 8 घंटे तक लंबी पूछताछ के बाद छोड़ा गया, और आज सुबह से फिर बुलाकर बिठा लिया गया है।

अधिकृत सूत्रों के अनुसार ईओडब्लू की टीम ने समन जारी कर वैभव अग्रवाल को दफ्तर बुलाया था। वैभव के पिता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामगोपाल अग्रवाल (जो शराब घोटाले और अन्य मामलों को लेकर जांच के दायरे में हैं) को ED और EOW दोनों तलाश रही हैं। ED ने उन्हें पहले भी कई समन जारी किए थे, लेकिन वे पेश नहीं हुए। माना जा रहा है कि EOW ने वैभव अग्रवाल से उनके पिता के ठिकानों, व्यावसायिक लेन-देन और विभिन्न आर्थिक मामलों से जुड़े तथ्यों को लेकर गहन सवाल-जवाब किए हैं। संकेत मिल रहे हैं कि इस मामले में ईओडब्लू से आज देर शाम तक कोई बड़ी कार्रवाई हो सकती है।