Advertisement Carousel

घर में मिला दंपति का शव : पत्नी की हत्या कर पति ने लगायी फांसी

0
186

कबीरधाम: कुकदुर थाना क्षेत्र के अमलीटोला बदना गांव में एक युवक अपनी पत्नी को मारकर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे वजह अभी पता नहीं चल सकी है। बताया जा रहा है चार-पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। यह भी बताया जा रहा है कि महिला की यह दूसरी शादी थी।

जानकारी अनुसार, मृतक का नाम रामसिंह मरावी पुत्र तिजऊ मरावी और मृतका का सरोज बाई मरावी है। हत्या के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे जब घर में कोई भी हरकत नहीं हुई तो पड़सियों ने जाकर देखा। इस दौरान घर के अंदर पति -पत्नी मृत मिले। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।