हस्ताक्षर न्यूज.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने आज 31 august को हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। कॉलेजियम ने ओडिशा हाई कोर्ट के जज जस्टिस कृष्ण राम महापात्र (Justice Krushna Ram Mohapatra) को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। वे छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल 4 सितंबर 2026 को समाप्त होने के बाद पद संभालेंगे।
इसी तरह, कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल (Justice Sanjay K. Agrawal) को राजस्थान उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने उन्हें तुरंत राजस्थान स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भी दिया है ताकि वह वहां सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में शामिल हो सकें।




























